Saturday, 27 June 2026
Patna
Bihar Infra Tales

बिहार में पहली बार SIPB समाधान शिविर: पटना में 1 से 9 जुलाई तक 38 जिलों के उद्योगों और निवेशकों की समस्याओं का होगा समाधान

Share this article: X Facebook Telegram
SIPB समाधान शिविर बिहार
SIPB समाधान शिविर बिहार
In This Article
  1. एक ही स्थान पर होगा पूरा आयोजन
  2. जिलेवार कार्यक्रम
  3. इन समस्याओं का होगा समाधान
  4. प्रमुख सेवाएं
  5. निवेशकों और उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ
  6. उद्योग स्थापना को मिलेगी नई गति

बिहार सरकार का उद्योग विभाग पहली बार SIPB (State Investment Promotion Board) समाधान शिविर आयोजित करने जा रहा है। यह विशेष शिविर 1 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक पटना स्थित उद्योग विभाग, विकास भवन, नया सचिवालय में आयोजित होगा।

इस शिविर का उद्देश्य उद्योगों, उद्यमियों और निवेशकों की निवेश, उद्योग स्थापना, संचालन, स्टेज-I क्लीयरेंस, वित्तीय क्लीयरेंस, अनुदान तथा अन्य विभागीय लंबित मामलों का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। उद्योग प्रतिनिधि एवं उद्यमी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से भी इसमें शामिल हो सकेंगे।

एक ही स्थान पर होगा पूरा आयोजन

सभी SIPB समाधान शिविरों का आयोजन एक ही स्थान पर किया जाएगा—

स्थान: तृतीय तल, सभागार कक्ष, उद्योग विभाग, विकास भवन, नया सचिवालय, पटना
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे

अलग-अलग तिथियों पर केवल संबंधित जिलों के उद्योगों एवं निवेशकों को बुलाया गया है। शिविर का स्थान सभी दिनों में पटना ही रहेगा।

जिलेवार कार्यक्रम

तिथिदिनजिलेजिलों की संख्या
1 जुलाई 2026बुधवारपटना1
2 जुलाई 2026गुरुवारमुजफ्फरपुर, भोजपुर2
3 जुलाई 2026शुक्रवारवैशाली, जहानाबाद, अरवल, कैमूर4
6 जुलाई 2026सोमवारबेगूसराय, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, मधेपुटा6
7 जुलाई 2026मंगलवारपूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, किशनगंज, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, सुपौल, अररिया, शिवहर9
8 जुलाई 2026बुधवारगया, औरंगाबाद, सिवान, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, सहरसा, सीतामढ़ी8
9 जुलाई 2026गुरुवारमधुबनी, बांका, बक्सर, जमुई, कटिहार, नवादा, खगड़िया, शेखपुरा8

इन समस्याओं का होगा समाधान

उद्योग विभाग के अनुसार, शिविर में उद्योगों एवं निवेशकों से संबंधित विभिन्न मामलों का समाधान किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से निम्नलिखित विषय शामिल रहेंगे—

प्रमुख सेवाएं

  • राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (SIPB) की तीन स्तरीय सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।
  • विभिन्न विभागों में लंबित मामलों के समाधान के लिए समन्वय।
  • वित्तीय प्रोत्साहन (Financial Incentive) से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण।
  • भू-आवंटन, अनुमोदन, विभागीय स्वीकृतियों तथा उद्योग स्थापना एवं विस्तार से जुड़ी समस्याओं का समाधान।
  • निवेशकों को आवश्यक विभागीय मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराना।

निवेशकों और उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ

SIPB समाधान शिविर के माध्यम से उद्योगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। जिला स्तर पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल से उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने, Ease of Doing Business (EoDB) को मजबूत करने तथा निवेशकों का विश्वास बढ़ाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

उद्योग स्थापना को मिलेगी नई गति

उद्योग विभाग की यह पहल बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। SIPB समाधान शिविर के माध्यम से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, विभागीय समन्वय में सुधार तथा निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।

Desk's avatar

Desk

बिहार इंफ्रा टेल्स डेस्क बिहार की आधारभूत संरचना, विकास, निवेश, नीतियों और शासन से जुड़ी खबरों को कवर करता है।

अपनी राय दें