Friday, 3 July 2026
Patna
Bihar Infra Tales

मधुबनी, शेखपुरा, मधेपुरा, पूर्णिया और राजगीर में 5 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी, 30 वर्ष की लीज पर मिलेगी सरकारी जमीन

Share this article: X Facebook Telegram
बिहार 5 नए केंद्रीय विद्यालय
In This Article
  1. किन जिलों में मिलेगी भूमि
  2. मधुबनी में स्थापित होगा नया केंद्रीय विद्यालय
  3. शेखपुरा में भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होगी
  4. मधेपुरा में 5 एकड़ से अधिक भूमि पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय
  5. पूर्णिया में भी खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय
  6. राजगीर (नालंदा) में भूमि बैंक की जमीन पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय
  7. शिक्षा अवसंरचना को मिलेगा विस्तार

बिहार मंत्रिपरिषद ने राज्य के पांच जिलों में नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और भवन निर्माण के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan-KVS), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को सरकारी भूमि 30 वर्षों की लीज पर उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृति के अनुसार सभी भूखंड एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्ष की अवधि के लिए लीज पर दिए जाएंगे। इसमें लीज नवीकरण (Renewal) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

किन जिलों में मिलेगी भूमि

जिलास्थानभूमि
मधुबनीअंचल राजनगर, मौजा महिनाथपुर5 एकड़
शेखपुराअंचल शेखोपुरसराय, मौजा नीमी47.847 डिसमिल अतिरिक्त भूमि
मधेपुराअंचल मधेपुरा, मौजा साहुगढ़5 एकड़ 50 डिसमिल 156 वर्गकड़ी
पूर्णियाअंचल पूर्णिया पूर्व, मौजा मधुबनी5 एकड़ 15 वर्गकड़ी
नालंदा (राजगीर)अंचल राजगीर, मौजा पिलखी5 एकड़

मधुबनी में स्थापित होगा नया केंद्रीय विद्यालय

मधुबनी जिले के अंचल राजनगर अंतर्गत मौजा महिनाथपुर, थाना संख्या-189, खाता संख्या-01 एवं खेसरा संख्या-385 की 5 एकड़ बिहार सरकार की भूमि पर नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन को एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों की लीज प्रदान की जाएगी।

शेखपुरा में भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होगी

शेखपुरा जिले के अंचल शेखोपुरसराय स्थित मौजा नीमी, थाना संख्या-10, खाता संख्या-527, खेसरा संख्या-4506 की 47.847 डिसमिल अतिरिक्त गैरमजरूआ मालिक बालू भूमि केंद्रीय विद्यालय, शेखोपुरसराय के भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

मधेपुरा में 5 एकड़ से अधिक भूमि पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय

मधेपुरा जिले के अंचल मधेपुरा अंतर्गत मौजा साहुगढ़ में विभिन्न खाता एवं खेसरा की कुल 5 एकड़ 50 डिसमिल 156 वर्गकड़ी सरकारी भूमि नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर दी जाएगी।

पूर्णिया में भी खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय

पूर्णिया पूर्व अंचल के मौजा मधुबनी में थाना संख्या-123/1, खाता संख्या-1443 के विभिन्न खेसरा की 5 एकड़ 15 वर्गकड़ी खासमहल भूमि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

राजगीर (नालंदा) में भूमि बैंक की जमीन पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय

नालंदा जिले के राजगीर अंचल स्थित मौजा पिलखी में भूमि बैंक के लिए अर्जित 5 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन को 30 वर्षों की लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी।

शिक्षा अवसंरचना को मिलेगा विस्तार

राज्य सरकार के इस निर्णय से मधुबनी, शेखपुरा, मधेपुरा, पूर्णिया और नालंदा (राजगीर) में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों की लीज के साथ उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें लीज नवीकरण का विकल्प भी रहेगा।

Desk's avatar

Desk

बिहार इंफ्रा टेल्स डेस्क बिहार की आधारभूत संरचना, विकास, निवेश, नीतियों और शासन से जुड़ी खबरों को कवर करता है।

अपनी राय दें