In This Article
छपरा में सीवरेज अवसंरचना विकास को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
बिहार सरकार ने केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT 2.0) के अंतर्गत छपरा सिवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए ₹76.49 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
परियोजना की कुल लागत ₹76.49 करोड़ निर्धारित की गई है। इस योजना का उद्देश्य छपरा शहर में सिवरेज नेटवर्क का विस्तार करना तथा घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को संगठित सीवरेज प्रणाली से जोड़ना है।
परियोजना के तहत किए जाएंगे ये प्रमुख कार्य
छपरा सिवरेज नेटवर्क परियोजना के अंतर्गत गृहों से निकलने वाले सिवरेज को नेटवर्क से जोड़ने के लिए 7.800 किलोमीटर सिवरेज नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा परियोजना के तहत 3 मध्यवर्ती पम्पिंग स्टेशन तथा 4.985 किलोमीटर राइजिंग मेन का निर्माण भी किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र के परिवारों को मिलेगा लाभ
परियोजना के पूरा होने के बाद छपरा शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को सिवरेज नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शहर में सीवरेज प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी तथा शहरी अवसंरचना विकास को गति मिलेगी।
AMRUT 2.0 के तहत शहरी सेवाओं का विस्तार
अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT 2.0) के तहत राज्य के विभिन्न शहरों में जलापूर्ति, सीवरेज, अपशिष्ट जल प्रबंधन और शहरी आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। छपरा सिवरेज नेटवर्क परियोजना इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण परियोजना है।



